मिट्टी के बर्तन बनाने का बिज़नेस शुरू करें हर महीना कमाएं 20,000 तक
आपने ये तो सुना ही होगा ही की समय व्यक्ति की सोच में बदलाव कर देता है। ऐसा ही बदलाव होता नजर आता है बर्तनों में। जहां पहले लोग मिट्टी के बरतन में खाना बनाना और खाना पसंद करते थे। लेकिन आजकल ज्यादातर लोग प्लास्टिक के बर्तनों का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। जिसके कारण मिट्टी के बरतनों का व्यापार कम होता जा रहा है। लेकिन कुछ लोग आज भी ऐसे हैं जो मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल करना अच्छा मानते हैं और प्लास्टिक से दूरी बनाकर रखते हैं। क्योंकि प्लास्टिक हमारे पर्यायवरण को दूषित करती है। इसलिए अगर आप अपने व्यापार को बढ़ाने के बारे में विचार कर रहे हैं तो मिट्टी के बर्तन आपके लिए काफी लाभकारी साबित होगें।
मिट्टी के बर्तनों की बाजार में मांग
मिट्टी के बर्तन ऐसे होते हैं जिनका इस्तेमाल आप कभी भी कर सकते हैं। इसलिए अब बाजारों में मिट्टी के बर्तनों की मांग बढ़ती जा रही है। त्योहार हो या अन्य दिन मिट्टी के बर्तन बनाने वालों पर ग्राहक हमेशा रहते हैं। क्योंकि लोग उसी में खाना पकाना और खान पसंद कर रहे हैं। कुछ लोग इसमें अलग-अलग तरह के पकवान बनाते हैं तो कुछ लोग इसमें दही आदि जमाते हैं। जिससे खाने का स्वाद और ज्यादा बढ़ जाता है।
मिट्टी के बर्तन बनाने का कार्य कैसे शुरू करें
अगर आप चाह रहे हैं मिट्टी के बर्तन का व्यापार शुरू करना तो इसके लिए आपको मिट्टी के बर्तन बनाने की कला आनी चाहिए। इसके लिए आप पॉटरी मेकिंग का कोर्स भी कर सकते हैं लेकिन अगर आप चाहते हैं कि, कला बिना सीखे बिजनेस चल जाए तो आप ये भी कर सकते हैं। आपको बस इसके लिए एक मिट्टी के बर्तन बनाने वाले को अपने काम के लिए रखना होगा। जो आपको अच्छे से अच्छे बर्तन बनाकर देगा। जिसे आप आसानी से बेच सकते हैं।
मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए लागत
जैसा की आप सब जानते हैं कि, कोई भई बिजनेस शुरू करने के लिए उसमें लागत लगानी जरूरी होती है। क्योंकि आप जबतक उसमें पैसा नहीं लगाएंगे तो वो बिजनेस नहीं चलेगा। इसलिए आप चाहे तो छोटा व्यापार शुरू करने के लिए 20,000 रूपये लगा सकते हैं। जिससे आप मिट्टी और अन्य सामान खरीद सकते हैं। वहीं अगर आपको मन हैं तो बड़े पैमाने पर पैसे लगाए और व्यापार को और बड़ा कर लें। ये सब आपकी इंवेस्मेंट पर निर्भर करता है।
मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए मटेरियल एवं उपकरण
मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए आपको सबसे पहले चिकनी मिट्टी की जरूरत होगी। जिससे आप बर्तन बनाएंगे।
हाथ से या इलेक्ट्रिक से चलने वाला चाक जिसकी आवश्यकता आपको बर्तन बनाने के लिए पड़ेगी। इसके इस्तेमाल से ही आप मिट्टी को आकार दे पाएगे।
मिट्टी को आकार देने के लिए डिजाइनर चाहिए होगा। ताकि आप तरह-तरह के डिजाइन मिट्टी पर बना सके।
भट्टी जो मिट्टी को पकाने के लिए काफी जरूरी होगी। क्योंकि बर्तन बनाने के बाद उसे पकाना भी काफी आवश्यक हो जाता है।
मिट्टी के बर्तन बनाने का तरीका
मिट्टी के बर्तनों को बनाने के लिए कई चीजों का चुनाव करना अनिवार्य होता है। जिसके लिए आपको चयन करना आना चाहिए।
मिट्टी का चुनाव
मिट्टी के बर्तनों का पूरा व्यापार मिट्टी पर टीका होता है। इसलिए आपको मिट्टी का सही चुनाव करना आना चाहिए। जिससे की आपके बर्तन अच्छे बने और उनकी बिक्री भी अच्छी हो। इसलिए इन बातों का ध्यान रखकर ही मिट्टी का चुनाव करें।
बर्तनों का आकार
आपने बाजारों में देखा होगा की आपको अलग-अलग प्रकार के बर्तन देखने को मिलेगे। वो इसलिए क्योंकि ये बर्तन दिखने में काफी आकर्षित लगते हैं और ग्राहक को काफी पसंद भी आते हैं। जिसके लिए कुम्हार चाक का इस्तेमाल करता है। कुछ हाथ से चाक चलाकर बर्तन को आकार देते हैं तो कुछ इलेक्ट्रिक चाक से बर्तनों को आकार देते हैं।
मिट्टी के बर्तनों को सुखाना
मिट्टी के बर्तनों को तैयार करने के बाद सुखाना होता है। जिसके लिए धूप की काफी जरूरत पड़ती है। इसलिए उन्हें बाहर खुले में डालना होता है। जिससे की अच्छे से सूख जाए और उसके बाद वो पकने के लिए तैयार हो जाए।
मिट्टी के बर्तनों को पकाना
मिट्टी के बर्तन सूखने के बाद उन्हें पकाना काफी आवश्यक होता है। क्योंकि इसके बाद ही आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसके लिए इन्हें भट्टी में डाला जाता है, जहां ये पकने शुरू हो जाते हैं। जैसे ही ये पकते हैं तो इन्हें दुकानों पर लगा दिया जाता है ताकि ग्राहक इसे खरीद सके।
मिट्टी के बर्तनों को कहां बेचें
आप मिट्टी के बर्तनों को किसी प्रदर्शनी, या फिर ऑनलाइन किसी भी प्रकार से बेच सकते हैं। क्योंकि आजकल बिजनेस के लिए हर एक प्लेटफॉर्म खुला है। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपके बर्तनों को लोग ज्यादा से ज्यादा पसंद करके खरीदें। उसके लिए आपको प्रदर्शनी या फिर मेले से अच्छा प्लेटफॉर्म कहीं नहीं मिल सकता। क्योंकि वहां लोग उसे देखकर खरीद सकेगें।
मिट्टी के बर्तनों की कमाई एवं लाभ
इस बिज़नेस में आपको 50 हजार रूपये तक की कमाई हो सकती है. और इससे आपको काफी मुनाफा भी होगा, क्योकि इसकी इन दिनों काफी मांग चल रही है. आप चाहते हैं कि, आपके मिट्टी के बर्तनों की कमाई अच्छी हो तो उसके लिए आपको अच्छी कला और अच्छे सामान की काफी आवश्यकता पड़ेगी। क्योंकि इसके बाद ही आपको अपने बिजनेस में अच्छा मुनाफा और लाभ मिल सकता है। जिसके जरिए आप धीरे-धीरे अपने बिजनेस को आगे बढ़ा सकते हैं और उसकी अच्छी ब्रांड्रिग कर सकते हैं।
मिट्टी के बर्तनों के लिए मार्केटिंग
आपको अपने मिट्टी के बर्तनों की मार्केटिंग करनी है, तो इसके लिए आप सोशल मीडिया का चुनाव कर सकते हैं। जिसके जरिए आप अपने बर्तनों की मार्केटिंग अच्छे से कर सकते हैं। आपको अपने बर्तनों की फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करनी है और एक अच्छा सा पोस्ट शेयर करना है। ताकि लोग आपके उस पोस्ट की तरफ ज्यादा से ज्यादा आकर्षित हो और खरीदने के लिए आपको संपर्क करें।
मिट्टी के बर्तनों का जोखिम
मिट्टी के बर्तनों के साथ एक ही जोखिम होता है कि, वो आसानी से टूट जाते हैं। इसलिए आपको उन्हें काफी संभालकर रखना होता है। ताकि वो कहीं से टूटे ना और ना ही गिरे। जिससे वो ज्यादा समय तक चल सके। क्योंकि वो जितने अच्छे होते हैं उतने ही नाजुक भी होते हैं।