आखिर क्यों लाल रंग का ही होता है LPG cylinder? देखिए video

हर रंग का हमारे जीवन में अलग-अलग महत्व होता है। कई सारी चीजों के रंग हमेशा एक जैसे ही रहता है। जैसे स्कूल बस हमेशा पीली होती है, एंबुलेंस का रंग सफेद होता है, टायर का रंग काला होता है आदि। अगर बात करें एलपीजी सिलेंडर की तो उसका रंग भी हमेशा लाल ही होता है पर क्या आपने कभी यह सोचा है कि ऐसा क्यों होता है। आज हम आपको इसके पीछे का कारण बताएंगे।
क्यों होता है एलपीजी सिलेंडर का उपयोग?
आपको बता दें कि एलपीजी सिलेंडर का उपयोग शुरू होने से पहले कई लोग चूल्हे पर खाना बनाते थे। चूल्हे में लकड़ियों को जलाने की वजह से बहुत धुआं हो जाता था और प्रदूषण भी होता था जिसकी वजह से कई लोगों को फेफड़ों से संबंधित बीमारियां भी हो जाती थी।
कई सालों बाद जब साइंस ने एलपीजी गैस की खोज करी तो उसके बाद से केंद्र सरकार की मदद से एलपीजी सिलेंडर का यूज लोग अपने घरों में करने लगे। आजकल कई घरों में खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलेंडर का ही यूज होता है। एलपीजी सिलेंडर की वजह से प्रदूषण तो कम होता ही साथ में इसके कई सारे फायदे भी हैं।
लाल क्यों होता है एलपीजी सिलेंडर?
आपको बता दें कि एलपीजी गैस का उपयोग सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि कई सारे देशों में भी होता है। जब भी आप एलपीजी सिलेंडर देखते होंगे तो आपने यह जरूर ध्यान दिया होगा कि सिलेंडर का रंग लाल ही होता है। आपको बता दें कि एलपीजी सिलेंडर लाल होने के पीछे भी दो मुख्य कारण होते हैं। सबसे पहला कारण यह है कि एलपीजी गैस बहुत ज्यादा ज्वलनशील होती है यानि उसमें आग लगने की संभावना सबसे अधिक होती है।
इसलिए इससे खतरा भी रहता है क्योंकि इससे बड़ा हादसा हो सकता है। आपको बता दें कि साइंस के हिसाब से लाल रंग की वेवलेंथ सबसे ज्यादा होती है इस वजह से यह रंग सबसे ज्यादा दूर से देखा जा सकता है। यही कारण है कि लाल रंग का इस्तेमाल खतरे के संकेत को बताने के लिए किया जाता है। इसलिए एलपीजी सिलेंडर हमेशा लाल रंग का ही होता है। ताकि एलपीजी सिलेंडर का लोग यूज करते वक्त सावधान रहें और कोई भी बड़ा हादसा न हो।
यह तो आप जानते ही होंगे की हर गैस का उपयोग अलग- अलग होता है इस वजह से हर गैस सिलेंडर का रंग भी अलग-अलग होता है। आपको बता दें कि हीलियम गैस के सिलेंडर भूरे रंग का होता है वहीं कार्बन डाइऑक्साइड गैस के सिलेंडर को ग्रे रंग और नाइट्रस ऑक्साइड गैस के सिलेंडर का रंग नीला होता है इसलिए एलपीजी गैस सिलेंडर लाल रंग का रखा गया है ताकि उसकी पहचान आसानी से हो सके और अलग- अलग गैस सिलेंडर को सिर्फ देखकर ही पता चल सके कि उसमें कौन सी गैस है। नोट – प्रत्येक फोटो प्रतीकात्मक है (फोटो स्रोत: गूगल) [ डिसक्लेमर: यह न्यूज वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. EkBharat News अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है. ]