क्या बात ऐ गाने पर पाकिस्तानी दूल्हा दुल्हन का डांस हुआ वायरल, यूजर्स ने लिखा- जरा दुल्हन की मुस्कान तो देखो..

सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी दूल्हा और दुल्हन के डांस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये कपल हार्डी संधू के ‘क्या बात ऐ’ गाने पर डांस कर रहा है। वीडियो को कपल ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। वीडियो की खास बात ये है कि दूल्हा-दुल्हान एक दूसरे के स्टेप्स को शानदार तरीके से फॉलो कर रहे हैं। उनके कदमों का मूव सधा हुआ दिख रहा है।
कौन हैं ये दूल्हा-दुल्हन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो में दिखने वाले दूल्हा और दुल्हन की पहचान भी हो गई है। ये अनुम हसन और मोहम्मद शहरयार हैं। वीडियो को सबसे पहले इन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। इसके बाद वहां से ये वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो में अनु और शहरयार को कदमों में तालमेल बिठाते हुए देखा जा सकता है। उनके परिवार के लोग और दोस्त चीयर कर रहे हैं।
मोहम्मद शहरयार ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, क्या बात है। हां मैं कुछ कदम भूल गया था, लेकिन यह सब अच्छा है। ये रहा वीडियो…
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखकर नेटिजन्स कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। अधिकतर यूजर्स इस कपल की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ऐसा लगता है कि ये कोई प्रोफेशनल डांसर हो। एक अन्य यूजर ने लिखा, दुल्हन की मुस्कान शानदार है। एक खूबसूरत कपल।
1 लाख से ज्यादा व्यू
वीडियो को दो दिन में एक लाख से ज्यादा बार देखा गया है। कई यूजर्स ने कहा कि इस वीडियो को यूट्यूब पर भी डालें। वहीं कुछ यूजर्स ने दुल्हन के साथ ही दूल्हे की स्माइल की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि दूल्हे की स्माइल भी शानदार है। कुछ ने इस क्रेजी डांसिंग बताया।