जेल से कैसे भागा दुनिया का सबसे खतरनाक कैदी? देखिये video

दुनिया में पाब्लो एस्कोबार, मिगेल अनेल फीलिक्स गयार्दो जैसे कई सारे ड्रग्स माफिया हुए, जिनमें एक नाम अल चापो का भी है। आज के समय में अल चापो को दुनिया का सबसे बड़ा ड्रग माफिया माना जाता है। आज भले ही अल चापो और उसकी पत्नी जेल में है पर उसका ड्रग कार्टेल आज भी गैर कानूनी धंधे में लगा हुआ है। अल चापो को मैक्सिकन ड्रग लॉर्ड के नाम से भी जाना जाता है। ऐसे में आज किस्सा साल 2015 में अल चापो के जेल से फरार होने का, जिसे सदी का सबसे बड़ा जेल ब्रेक कहा जाता है।

EL Chapo guzman | Emma Coronel Aispuro | Emma Coronel Aispuro arrest | mexico | U.S.

सबसे अमीर लोगों की सूची में नाम: मैक्सिकन ड्रग लॉर्ड अल चापो का ड्रग कार्टेल सिनालोआ कार्टेल के नाम से जाना जाता है। अमेरिका, मैक्सिको ही नहीं बल्कि पूरे यूरोप और एशिया में तमाम छापेमारी और धड़-पकड़ के बाद भी हमेशा सप्लाई बढ़ती रही है। एक समय सिनालोआ कार्टेल से परेशान अमेरिका लगातार मैक्सिको पर अल चापो को पकड़ने का दबाव बना रहा था। उसी दौर में साल 2009 में अल चापो फोर्ब्स का नाम सबसे अमीर लोगों की सूची में शामिल हुआ था। उसका नाम साल 2013 तक इस सूची में

गिरफ्तारी और फिर पहुंचा जेल: साल 2013 में अल चापो को शिकागो ने ‘दुश्मन नंबर एक’ घोषित कर दिया गया। साल 2014 में सरकार पर दबाव बढ़ा तो उसे तीन बार पकड़ने की कोशिश की गई। इन तीन कोशिशों में वह दो बार बच निकला, लेकिन तीसरी बार अल चापो को धर लिया गया। इसके बाद उसे सुरक्षित मानी जानी वाली जेल अल्टापीनो में रख दिया गया। इस जेल में अल चापो करीब डेढ़ साल रहा, लेकिन साल 2015 में पुलिस उसे फिर से ढूंढ रही थी। कारण था कि अल चापो अल्टापीनो से भाग निकला था। जिसमें उसकी पत्नी एमा कोरोनेल आइसपूरो ने मुख्य भूमिका थी।

 

अल चापो ने बनाई प्लानिंग: जेल प्रशासन हैरान था कि बैरक में ताला लगा था, सीसीटीवी में भी बैरक से बाहर आने की कोई हरकत नहीं थी। जांच में आगे सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि अल चापो बिस्तर से उठा और बाथरूम में गया लेकिन वापस नहीं आया। पुलिसकर्मी बैरक में गए तो पाया कि बाथरूम में एक बड़ा सा गड्ढा था। पुलिसकर्मी गड्ढे के अन्दर उतरे तो देखा कि यह एक सुरंग थी जो डेढ़ किलोमीटर लम्बी थी। सुरंग के अंत में एक सीढ़ी लगी थी, मोटरसाइकिल खड़ी थी और एक अपार्टमेंट के कंस्ट्रक्शन का काम जारी था।

अल चापो की बीवी एमा ने दिया योजना को अंजाम: इस जेल ब्रेक की योजना अल चापो की थी और फिर कुछ जेल अधिकारियों को रिश्वत के दम पर अल चापो की पत्नी एमा कोरोनेल ने अंजाम दिया था। एमा ने पहले जेल के पास की जमीन खरीदी और अपार्टमेंट के कंस्ट्रक्शन का काम शुरू कराया, फिर जीपीएस की मदद से सुरंग खुदवाई जो सीधे अल चापो की बैरक के नीचे जाकर निकलती थी। फिर साल 2015 में अल चापो सुरक्षित मानी जानी वाली जेल अल्टापीनो से भाग गया, इस घटना को सदी की सबसे बड़ी जेल ब्रेक मानी जाती है। हालांकि, बाद में उसे फिर से पकड़ लिया गया था और उसकी पत्नी को भी जेल हुई थी।नोट – प्रत्येक फोटो प्रतीकात्मक है (फोटो स्रोत: गूगल) [ डि‍सक्‍लेमर: यह न्‍यूज वेबसाइट से म‍िली जानकार‍ियों के आधार पर बनाई गई है. EkBharat News अपनी तरफ से इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है. ]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *