‘जलेबी बेबी…’पर दुल्हन ने अपने दोस्तों के साथ किया प्यारा डांस, वीडियो की इंटरनेट पर मची धूम…

शादी होने के बाद ससुराल जाते हुए हर दुल्हन (Bride) रोती है। लेकिन, आजकल के समय में ज्यादातर लड़कियों को विदाई के समय रोते नहीं देखा जाता। आज कल की लड़कियां अपनी शादी एन्जॉय करती हैं। ऐसे बहुत से वीडियो सोशल मीडिया पर हैं। इन दिनों भी दुल्हन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो काफी बेहतरीन डांस करती नजर आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर दुल्हन की अपनी ब्राइड्समेड्स के साथ डांस परफॉर्मेंस वायरल हो गई है। वायरल वीडियो में, होने वाली दुल्हन को टेशर के सुपर पॉपुलर गाने जलेबी बेबी पर डांस करते देखा जा सकता है। वीडियो शादी समारोह का है। क्लिप को पिछले महीने वेडिंग_कोरियोग्राफर्स नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया था। इसे कई मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
वायरल हो रहे वीडियो में, होने वाली दुल्हन को मंच पर अपनी सहेलियों के साथ जलेबी बेबी पर थिरकते हुए देखा जा सकता है। दुल्हन ने अपने दोस्तों के साथ जबरदस्त ठुमके लगाए। इस दौरान दुल्हन ने काले रंग का खूबसूरत लहंगा पहना हुआ है।
View this post on Instagram
नेटिज़न्स इस वायरल वीडियो पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। कमेंट सेक्शन प्यार से भरे और दिल के इमोजी से भरा हुआ है। लोग इस पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 23,382 लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं लगातार इनकी संख्या बढ़ती जा रही है।