दुनिया की सबसे गर्म जगह Hottest Place! जहां मिनटों में 100 डिग्री से ऊपर चढ़ जाता है पारा! देखिए video

दुनिया में बहुत सारी ऐसी जगह हैं जो काफी ठंडी रहती हैं। वहीं, बहुत सी जगह ऐसी भी हैं जो बहुत गर्म रहती हैं। आज हम आपको दुनिया की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां बारिश की कमी ने तापमान के बुरे हाल कर दिए हैं। इन जगहों पर तापमान इतना होता है यहां गाड़ियों के टायर तक पिघल जाते हैं। ये जगह धरती की सबसे गर्म जगह (Hottest Places) मानी जाती हैं।
बता दें कि कैलिफोर्निया (California) के मोजेव रेगिस्तान में स्थित डेथ वैली उत्तरी अमेरिका के सबसे सूखे और गर्म इलाकों में से एक है। समुद्र के स्तर से काफी नीचे होने के कारण इस जगह पर बहुत गर्मी पड़ती है। साल 1913 के जुलाई महीने में यहां का तापमान 56.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। यहां का अमूमन तापमान 47 डिग्री सेल्सियस रहता है।
दुनिया का सबसे शुष्क महाद्वीप कहे जाने वाला ऑस्ट्रेलिया (Australia) में बैडलैंड्स के नाम का मशहूर क्वींसलैंड आउटबैक एक बड़ा रेगिस्तान है। यहां पर साल 2003 में बहुत सूखा पड़ा था और उस वक्त का यहां का तापमान 69.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था।
वहीं, चीन (China) के शिनजियांग में तियान शान पहाड़ों की श्रृंखला में आने वाले फ्लेमिंग माउंटेन को भी गर्म इलाकों में शुमार किया जाता है। साल 2008 में यहां पर समुद्र तल का तापमान 66.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके अलावा दश्त-ए-लूट को धरती की सबसे गर्म जगह कहा जाता है। साल 2004 में यहां का तापमान 70 डिग्री और 2005 में 70.7 डिग्री तक पहुंच गया था। यहां के कुछ हिस्सों में इतनी ज्यादा गर्मी रहती है कि यहां किसी जीव-जंतु के लिए रहना संभव नहीं है। नोट – प्रत्येक फोटो प्रतीकात्मक है (फोटो स्रोत: गूगल) [ डिसक्लेमर: यह न्यूज वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. EkBharat News अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है. ]