ये हैं दुनिया के सबसे अजीबोगरीब स्कूल, देखकर दिमाग चकरा जाएगा | देखिए video

पढ़ाई और स्कूल का नाम सुनते ही मन में कई तरह के सवाल दौड़ने लगते हैं, जैसे – पढ़ने का दबाव, किताबों से भरा बैग वगैरह… वगैरह…। लेकिन आज हम आपको इस लेख के माध्यम से दुनिया के कुछ अजीबोगरीब स्कूलों के बारे में बताएंगे, जहां पढ़ाई तो जरूर होती है, लेकिन बेहद ही अनोखे तरीकों से। पढ़ाई के दौरान इन स्कूलों में इस बात का खास ध्यान रखा जाता है कि बच्चों को बोरियत महसूस ना हो।
सडबरी स्कूल
अमेरिका में स्थित इस स्कूल में बच्चे खुद से अपना टाइम टेबल बनाते हैं और इसके साथ ही ये भी तय करते हैं कि उन्हें किस दिन क्या पढ़ना है। इतना ही नहीं बच्चों के द्वारा ये भी तय किया जाता है कि न्हें पढ़ाई करने के कौन से तरीके अपनाने हैं और वो खुद को किस तरह से आंकना चाहते हैं।
द स्कूल ऑफ सिलिकॉन वैली
यह स्कूल पढ़ाई के परंपरागत तरीकों के बिल्कुल खिलाफ है। इस विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई के लिए उच्च स्तर की तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। यहां पर बच्चों को आई पैड, थ्री-डी मॉडलिंग और संगीत की मदद से पढ़ाया जाता है।
मकोको फ्लोटिंग स्कूल
कई जगहों पर ऐसा देखने को मिलता है कि स्कूलों की कमी या दूर होने की वजह से बच्चे पढ़ने नहीं जा पाते, लेकिन नाइजीरिया में ये समस्या नहीं है। यहां एक ऐसा स्कूल है, जो पानी पर तैरता रहता है। इसमें एक बार में 100 बच्चे पढ़ाई करते हैं। यह स्कूल पानी के घटते-बढ़ते जल स्तर पर भी आराम से टिका रहता है और खराब मौसम भी इसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाता है।
झोंगडोंग: द केव स्कूल
चीन का यह स्कूल करीब 186 छात्रों को शिक्षा देता था और इसमें 8 शिक्षक पढ़ाते थे। दरअसल, यह स्कूल एक प्राकृतिक गुफा के अंदर था, जिसे साल 1984 में खोजा गया था। यहां पर ऐसे बच्चों को शिक्षा दी जाती थी, जो स्कूल नहीं जा सकते हैं। लेकिन साल 2011 में चीन की सरकार ने इस स्कूल को बंद करवा दिया। नोट – प्रत्येक फोटो प्रतीकात्मक है (फोटो स्रोत: गूगल) [ डिसक्लेमर: यह न्यूज वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. EkBharat News अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है. ]