दुनिया के 10 ऐसे राज्य जो खुद एक देश के बराबर हैं | देखिए video

हमारा देश जनसंख्या के मामले में पूरे विश्व में दूसरे स्थान पर है। हमारे देश के अन्दर ही कई ऐसे राज्य हैं जिनकी जनसंख्या कई देशों से भी ज्यादा है। लेकिन हमारे देश में ही नहीं बल्कि कई देशों में भी ऐसे-ऐसे राज्य हैं जिनकी जनसंख्या एक देश के बराबर है। आज हम आपको दुनिया के 10 ऐसे राज्यों के बारे में बताएंगे जो जनसंख्या के मामले में एक देश को टक्कर देते हैं।
10) सिचुआन (Sichuan)
इस लिस्ट में दसवें स्थान पर है साउथवेस्ट चीन का राज्य सिचुआन। 4,85,000 वर्गकिलोमीटर में फैले इस राज्य की जनसंख्या 8 करोड़ 37 लाख 50 हजार है। अगर जनसंख्या के आधार पर इस राज्य की तुलना किसी देश से की जाए तो यह तुर्की के बराबर होगा। तुर्की की जनसंख्या 8,31,54,997 है जबकि तुर्की का क्षेत्रफल 7,83,356 वर्गकिलोमीटर है यानि तुर्की क्षेत्रफल के मामले में सिचुआन से भले ही डेढ गुना ज्यादा बड़ा है लेकिन जनसंख्या के मामले में उससे छोटा ही है।
9) मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh)
क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य मध्यप्रदेश इस लिस्ट में नवें स्थान पर है। 3,08,252 वर्ग किलोमीटर में फैले एमपी की जनसंख्या 8,37,55,000 है। अगर जनसंख्या के आधार पर मध्यप्रदेश की तुलना किसी देश से की जाए तो वह जर्मनी के बराबर होगा। जर्मनी का क्षेत्रफल 3,57,022 वर्ग किलोमीटर है जबकि जनसंख्या 8,31,66,711 है। इसका मतलब जर्मनी सिर्फ जनसंख्या में ही नहीं बल्कि क्षेत्रफल में भी मध्यप्रदेश के आसपास ही है।
8) हेनान (Henan)
चीन के मध्य भाग में स्थित राज्य हेनान साउथईस्ट एशिया का देश वियतनाम के बराबर है। हेनान का क्षेत्रफल 1,67,000 वर्ग किलोमीटर है जबकि जनसंख्या 9,64,00,000 है। वहीं वियतनाम का क्षेत्रफल 3,31,212 वर्गकिलोमीटर है जबकि जनसंख्या 9,62,08,984 है। इस तरह वियतनाम, हेनान से भले हीं क्षेत्रफल में दोगुना है लेकिन जनसंख्या में बराबर है।
7) पश्चिम बंगाल (West Bengal)
पूर्वी भारत का राज्य पश्चिम बंगाल इस लिस्ट में 7वें स्थान पर है। 88,752 वर्ग किलोमीटर में फैला पश्चिम बंगाल भारत के सबसे ज्यादा जनसंख्या घनत्व वाले राज्यों में से एक है। पश्चिम बंगाल की जनसंख्या 9,77,19,000 है। अगर जनसंख्या के आधार पर पश्चिम बंगाल को एक देश मान लिया जाए तो यह भी वियतनाम के बराबर होगा। इसके अलावा इजिप्ट को भी पश्चिम बंगाल के बराबर रखा जा सकता है। इजिप्ट की जनसंख्या 10,00,75,480 है। हालांकि क्षेत्रफल के मामले में इजिप्ट, पश्चिम बंगाल से कहीं ज्यादा बड़ा है। इजिप्ट का क्षेत्रफल 10,10,408 वर्ग किलोमीटर है।
6) शानडॉन्ग (Shandong)
पूर्वी चीन का शानडॉन्ग राज्य चीन के इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण राज्य रहा है। इस लिस्ट में छठे स्थान पर मौजूद शानडॉन्ग का क्षेत्रफल 1,57,000 वर्ग किलोमीटर है जबकि जनसंख्या 10,07,00,000 है। शानडॉन्ग का आकार सेन्ट्रल अफ्रीका का देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो के बराबर है। कॉन्गो का क्षेत्रफल 23,45,409 वर्गकिलोमीटर है जबकि जनसंख्या 10,17,80,263 है। जाहिर सी बात है कि क्षेत्रफल के मामले में शानडॉन्ग, कॉन्गो के सामने कहीं नहीं टिकता है।
5) पंजाब (Punjab) (पाकिस्तान)
इस लिस्ट में पाँचवे स्थान पर है पाकिस्तान का पंजाब राज्य। 2,05,344 वर्ग किलोमीटर में फैले पंजाब की जनसंख्या 11,00,12,442 है। अगर पंजाब की तुलना करें तो यह साउथईस्ट एशिया के देश फिलिपिन्स और अफ्रीकी देश इथियोपिया के बराबर होगा। फिलिपीन्स का क्षेत्रफल 3 लाख वर्ग किलोमीटर है जबकि उसकी जनसंख्या 10,91,09,320 है।
4) गुआन्गडॉन्ग (Guangdong)
साउथ चाइना का सबसे समृद्ध राज्य गुआन्गडॉन्ग इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है। गुआन्गडॉन्ग का क्षेत्रफल 1,79,800 वर्ग किलोमीटर है। जबकि जनसंख्या 11,52,10,000 है। गुआन्गडॉन्ग की तुलना हम ईस्ट अफ्रीका के देश इथियोपिया से कर सकते हैं। इथियोपिया का क्षेत्रफल 11,04,300 वर्गकिलोमीटर है जबकि उसकी जनसंख्या 10,95,24,414 है।
3) बिहार (Bihar)
भारत का सबसे ज्यादा जनसंख्या घनत्व वाला राज्य बिहार इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। बिहार का क्षेत्रफल 94,163 वर्ग किलोमीटर है जबकि जनसंख्या 12,18,95,000 है। बिहार का जनसंख्या घनत्व 1294 व्यक्ति प्रति वर्गकिलोमीटर है। जनसंख्या के आधार पर बिहार की तुलना जापान से की जा सकती है। जापान का क्षेत्रफल 3,77,975 वर्ग किलोमीटर है जबकि जनसंख्या 12,59,60,000 है। जापान दुनिया के उन कुछ देशो में से एक है जिसकी जनसंख्या पिछले पाँच साल में बढने के बजाए घटी है।
2) महाराष्ट्र (Maharashtra)
भारत के पश्चिमी छोर पर स्थित महाराष्ट्र राज्य इस लिस्ट में दूसरे नम्बर पर है। महाराष्ट्र का क्षेत्रफल 3,07,713 वर्ग किलोमीटर है। जबकि इसकी जनसंख्या 12,36,76,000 है। अगर महाराष्ट्र को एक देश मान लिया जाए तो यह जापान या मेक्सिको के बराबर होगा। मेक्सिको का क्षेत्रफल 19,72,550 वर्ग किलोमीटर है जबकि जनसंख्या 12,86,49,565 है।
1) उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)
इस लिस्ट में नम्बर 1 पर है भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य उत्तर प्रदेश। यूपी भारत का ही नहीं बल्कि दुनिया का भी सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल महज 2,40,928 वर्ग किलोमीटर है जबकि जनसंख्या 22,89,31,000 है। जनसंख्या के आधार पर उत्तर प्रदेश, पाकिस्तान के बराबर है। पाकिस्तान का क्षेत्रफल 8,81,913 वर्गकिलोमीटर है जबकि उसकी जनसंख्या 22,08,92,331 है। नोट – प्रत्येक फोटो प्रतीकात्मक है (फोटो स्रोत: गूगल) [ डिसक्लेमर: यह न्यूज वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. EkBharat News अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है. ]