Chennai के इस लड़के ने Auto को बना दिया आलीशान घर | देखिए video

कई व्यक्ति जुगाड़ से ऐसी चीज बना लेते हैं, जो आम लोग सोच भी नहीं सकते। एक व्यक्ति ने ऐसा ही किया। इस व्यक्ति ने अपने ऑटो को एक आलीशान घर में बदल दिया। इस व्यक्ति के ऑटो के जुगाड़ की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। खास बात यह है कि यह घर सभी जरूरी सुविधाओं से संपन्न है। महिन्द्रा एंड महिन्द्रा कंपनी के चेयरमैन आनंद महिंद्रा भी इस व्यक्ति का कमाल देखकर हैरान रह गए। इतना ही नहीं उन्होंने इस व्यक्ति की तारीफ करते हुए उसके साथ काम करने की इच्छा भी जताई।
सभी जरूरी सुविधाओं से लैस है घर
ऑटो को घर में बदलने वाले इस शख्स का नाम अरुण प्रभु है। अरुण चेन्नई के रहने वाले हैं। अरण ने अपने ऑटो को एक आलीशान घर में बदल लिया है। यह एक मोबाइल घर है। इसे कहीं भी ले जाया जा सकता है। अरुण का यह घर अन्य आम घरों की तरह सभी जरूरी सुविधाओं से लैस है। इस घर में काफी स्पेस है, वेंटिलेशन का इंतजाम है। इस घर में इसमें खिड़कियां और दरवाजे हैं। इसमें छत भी है।
पानी और बिजली की सुविधा भी
अरुण के इस मोबाइल घर में पानी और बिजली की सुविधा भी है। अरुण ने इस घर में बिजली आपूर्ति के लिए इसकी छत पर सोलर पैनल्स लगवाएं हैंं। साथ ही कुछ बैटरीज भी रखी हैं। इसमें बिना बिजली कनेक्शन के सोलर पैनल और बैटरीज द्वारा लाइट की व्यवस्था की गई है। इतना ही नहीं इस घर में पानी स्टोर करने की भी सुविधा है, जिससे कि पानी की आपूर्ति की जा सके।
आनंद महिन्द्रा ने जताई यह इच्छा
बता दें कि आनंद महिन्द्रा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। उन्होंने अरुण प्रभु के इस घर की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा कि अरुण ने इसके जरिए कम स्पेस की पावर को दिखाया है, जो कोरोना काल के बाद घूमने के शौकीन लोगों के लिए एक बड़ा ट्रेंड बन सकता है। साथ ही उन्होंने एक इच्छा भी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि अगर अरुण बोलेरो पिकअप के टॉप पर ऐसा कुछ बना सकें, तो उन्हें ख़ुशी होगी। उन्होंने अरुण के साथ काम करने की इच्छा जताते हुए लोगों से उन्हें अरुण से कनेक्ट करने की भी बात कही।
1 लाख रुपए में ऑटो को बदला घर में
आनंद महिंद्रा ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में इस बात की जानकारी भी दी कि अरुण ने मात्र 1 लाख रुपए में ऑटो को आलीशान घर में बदल दिया। सोशल मीडिया पर अरुण के इस मोबाइल घर की चर्चा है। सभी लोग अरुण की इस कला की प्रशंसा कर रहे हैं। इस घर की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। नोट – प्रत्येक फोटो प्रतीकात्मक है (फोटो स्रोत: गूगल) [ डिसक्लेमर: यह न्यूज वेबसाइट से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई है. EkBharat News अपनी तरफ से इसकी पुष्टि नहीं करता है. ]